Healserv | find and book online Doctors appointment, Hospitals near me, Doctors Near me, Path-Labs & Clinics Near me
☛ बादाम को पानी में भिगो कर छिलके सहित खाना चाहिये या बिना छिलके के ? दोनो में से ज्यादा लाभ कैसे मिल सकता है ? सादे बादाम में टैनिन नाम नामक एंजाइम होता है जो बादाम में मौजूद पोषक तत्त्वों को शरीर में अवशोषित होने से रोकता है। बादाम को रातभर भिगोने से टैनिन दूर होता है अतः बादाम को छिल कर खाना चाहिए। भीगे बादाम में एंटीऑक्सीडेंट , कॉपर और राइबोफ्लेविन होते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में सहायक होते हैं और सुबह के समय बादाम खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद मिलती है । बादाम ऐसा संपूर्ण आहार है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ है। बादाम आपके पाचनतंत्र , मस्तिष्क , त्वचा , बालों , स्वस्थ दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विशेष रूप से रात भर भिगोकर अगली सुबह खाने के कई फायदे बताए जाते हैं। भीगे बादाम मुलायम हो जाते हैं , अच्छे से चबाए जाते हैं और उन्हें खाना आसान हो जाता है। · ...